कांग्रेस का तंज, देश को लोग अब 8 नवंबर मनाएंगे 'आजीविका हत्या दिवस', जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

By अंकित सिंह | Jul 12, 2024

कांग्रेस ने शुक्रवार को 25 जून को, जिस दिन 1975 में आपातकाल घोषित किया गया था, 'संविधान हत्या दिवस' घोषित करने के सरकार के कदम की आलोचना की। फैसले पर कटाक्ष करते हुए, विपक्षी दल ने यह भी कहा कि अब से, हर साल 8 नवंबर को, जिस दिन 2016 में नोटबंदी की घोषणा की गई थी, भारत के लोग "आजीविका हत्या दिवस" ​​मनाएंगे और एक गजट अधिसूचना भी जारी की जाएगी। कांग्रेस महासचिव (प्रभारी, संचार), जयराम रमेश ने कहा ने कहा कि आज नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को हेडलाइन मैनेज करने की तत्काल आवश्यकता क्यों पड़ी? इसका सीधा सा जवाब है: अभी जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि खाद्य मुद्रास्फीति मई 2024 में 8.69% से बढ़कर जून 2024 में 9.55% हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Vidhan Parishad election: बीजेपी के 5, शिंदे-पवार की पार्टी से 2 प्रत्याशी जीते, कांग्रेस के कई MLA ने की क्रॉस वोटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया कि पिछले 10 सालों में आपकी सरकार ने हर दिन संविधान हत्या दिवस मनाया है। बीजेपी-आरएसएस संविधान को खत्म कर मनुस्मृति लागू करना चाहती है ताकि दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर हमला किया जा सके! इसीलिए बीजेपी-आरएसएस संविधान के पवित्र शब्द में हत्या शब्द जोड़कर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर रही है। राजद नेता मनोज झा ने कहा, "देखो कौन बोल रहे हैं ये बात?...उन्होंने संविधान को नष्ट कर दिया है...उन्हें अपने सामने एक दर्पण रखना चाहिए। कुछ साल पहले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की घोषणा की गई थी, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं... भारत के लोग अब आपके 'जुमलों' में नहीं फंसेंगे..।''

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और पी. वी. नरसिम्हा राव के साथ कांग्रेस पार्टी ने इस देश पर शासन किया है। इस देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास बहाल किया...।" केंद्र सरकार द्वारा 1975 के आपातकाल की याद में 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में घोषित करने पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, "संविधान की आत्मा लोकतंत्र, विपक्ष, न्यायपालिका और पत्रकारिता है... लोकसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा लोकतंत्र की रक्षा करना था ...भाजपा को अपनी तानाशाही खत्म करनी चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए।'

इसे भी पढ़ें: Karnataka: MUDA मामले को लेकर बुरे फंसे CM सिद्धारमैया, BJP का विरोश प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, हर रोज संविधान की हत्या हो रही है.....पीएम मोदी का कार्यकाल 'संवोधन हत्या युग' के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव के परिणाम से बहुत परेशान हो गए हैं। अब उनको समझ नहीं आ रहा है कि हम कौन सा रास्ता ले, कौन सा हथियार इस्तेमाल करें जिससे INDIA गठबंधन की चीजों को रोक सकते हैं। वो अब बार-बार आपातकाल की बात कर रहे हैं। इन्होंने उस पर तमाम कार्यक्रम भी किए पर कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हुआ। कारण ये है कि इस वक्त सबसे खराब स्थिति में देश खड़ा है। 

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway