'ये प्यार न होगा कम, जिनपिंग तेरी कसम... कितने ही कर ले सितम...' China को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तंज

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

गलवान में हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के संबंध में टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है। विपक्ष जबरदस्त तरीके से पूरे मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमलावर रहता है। इन सबके बीच भारत में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन के विदेश मंत्री भी भारत दौरे पर हैं। चीन के विदेश मंत्री की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता भी हुई है। इन्हीं सब चीजों को लेकर अब कांग्रेस ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि 'ये प्यार न होगा कम, जिनपिंग तेरी कसम... कितने ही कर ले सितम...।' PM मोदी का चीन के लिए ये एकतरफा प्यार है।

इसे भी पढ़ें: Raisina Dialogue 2nd Day: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बताया महान शक्ति, चीन को दी रूस को हथियार न देने की नसीहत

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी जी.. हमें मालूम है आपको चीन पसंद है। आप कहते थे चीन की मदद से गुजरात में स्मार्ट सिटी बनाएंगे। गुजरात में स्मार्ट सिटी नहीं बनी, अरुणाचल में चीन की स्मार्ट सिटी बन गई। हम संसद में इस पर चर्चा के लिए कहते हैं, लेकिन इस बारे में चर्चा नहीं होती। वहीं, कर्नाटक मामले को लेकर शुप्रीया श्रीनेत नेत ने कहा कि  BJP की कृपा से मैसूर के संदल साबुन में भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध भर गई है। कर्नाटक में 'BJP विधायक' के बेटे 40 लाख की घूस लेते हुए पकड़े गए। ठेकेदार से 81 लाख की घूस मांगी गई थी और बीते 24 घंटे में 7 करोड़ 20 लाख बरामद हो चुके हैं। ये इनकी असलियत है।

प्रमुख खबरें

समझिए आखिर जब नई दिल्ली में मोदी से जिनपिंग मिलेंगे तो दुनिया में क्या कूटनीतिक संदेश जाएगा?

PM Modi and BRICS Leaders की Family Photo ने दिया एकजुटता का संदेश, Global South के हितों पर चर्चा

एनर्जी, सिक्योरिटी और स्पेस...मोदी-पुतिन के बीच 45 मिनट तक हुई बैठक की हर डिटेल यहां जानें

CM Dhami का ऐलान, सेवा संकल्प अभियान के तहत Uttarakhand में आयोजित होंगे 11 बड़े कार्यक्रम