Mahanadi Coalfields का IPO 19 नवंबर को आएगा, Price Band 129 से 136 रुपये तय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने अपने 8,981 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। ओडिशा स्थित महानदी कोलफील्ड्स की सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, निर्गम 19 नवंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 18 नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक कोल इंडिया 66.18 करोड़ शेयर बेचकर अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कम करेगी। निर्गम पूरी तरह ओएफएस होने के कारण एमसीएल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी।

पूरी राशि शेयर बेचने वाली कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगी। कंपनी का शेयर 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है। कोल इंडिया देश के घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है।

प्रमुख खबरें

US Dollar के मुकाबले Rupee में छह पैसे की मजबूती, 94.13 के स्तर पर पहुंचा

Chhath Puja 2026 | लोकआस्था का महापर्व! छठ पूजा 2026 के चौथे दिन उषा अर्घ्य की महिमा, विधि और पारण का संपूर्ण विधान

उगते सूर्य को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ: PM Narendra Modi ने दी बधाई, बताया- दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम

APEC Summit: चीन में पहली बार त्रिपक्षीय बैठक करेंगे Xi Jinping, Donald Trump और पुतिन