खट्टर सरकार के पांच साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने कुशासन करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

कैथल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा की भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल को ‘‘कुशासन’’ करार दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के आखिरी दिन सुरजेवाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे भाजपा सरकार ने ठगा नहीं हो।’’ उन्होंने कहा कि किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, दलितों और समाज के अन्य वर्ग के लोग भाजपा की ‘‘गलत नीतियों’’ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में वे लूट, झूठ और समाज के बंटवारे में शामिल रहे हैं। हर वर्ग उनसे दुखी है।’’

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी