टीपू सुल्तान में विश्वास रखने वाली कांग्रेस कर्नाटक के लिए ठीक नहीं, कर्नाटक में बोले अमित शाह- प्रदेश को केवल ATM के रूप में किया इस्तेमाल

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलुरू में रोड शो किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जद(एस) 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान में विश्वास करते हैं और दोनों पार्टियां कर्नाटक के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकतीं। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्ट थी और विपक्षी दल ने गांधी परिवार के लिए कर्नाटक को ऑटोमेटेज टेलर मशीन (एटीएम) के रूप में इस्तेमाल किया था। अमित शाह ने लोगों से पूछा कि जब मैं यहां आया हूं, तो मैं आपसे पूछता हूं। क्या लोगों को जेडी (एस) और कांग्रेस को वोट देना चाहिए जो टीपू में विश्वास करते हैं या भाजपा को जो रानी अब्बक्का में विश्वास करते हैं?

इसे भी पढ़ें: पूर्व खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी की नयी पार्टी से कर्नाटक में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हुआ

शाह के अनुसार, देश भर के किसान पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को उनके किसान समर्थक उपायों के लिए याद करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश येदियुरप्पा को याद करता है क्योंकि बेंगलुरु उनके नेतृत्व में समृद्ध हुआ। इससे पहले गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के अमरागिरि में शनिवार को भारत माता मंदिर का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मंदिर के बाद यह मंदिर भारत माता का दूसरा मंदिर है, जिसका निर्माण (कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़) जिले में पुत्तुर तालुक में ईश्वरमंगला इलाके के अमरागिरि में हुआ है। यह मंदिर तीन करोड़ रुपये की लागत से बना है।

प्रमुख खबरें

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क