कांग्रेस और TMC का दावा: CAB के बाद पूर्वोत्तर में फैल रही है हिंसा, दिख रहे हैं कश्मीर जैसे हालात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा में गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा भड़कने का दावा किया, जिस पर सरकार ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में मुख्य विपक्षी दल हिंसा भड़का रहा है। कांग्रेस, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन से वाकआउट किया।

इसे भी पढ़ें: CAB और NRC के विरोध में वामदलों का 19 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंसा फैल रही है। वहां सेना तैनात की गयी है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में इंटरनेट सेवा बंद है और हालात कश्मीर जैसे होते दिख रहे हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि कश्मीर में इन्हीं लोगों (सरकार और भाजपा) के चलते हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठीक वैसी ही स्थिति पूर्वोत्तर में भी बनती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना होगा क्योंकि दोनों ही रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्र हैं। कांग्रेस नेता चौधरी ने इस संबंध में बांग्लादेश के विदेश मंत्री के एक बयान का भी उल्लेख किया जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हमारा देश और यह संसद हमारे संविधान से चलते हैं। कोई दूसरा देश हमें निर्देशित नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: विभाजन के तुरंत बाद जो काम नेहरू को करना चाहिए था वो अब मोदी ने किया

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘‘असम समेत पूर्वोत्तर में हिंसा कांग्रेस भड़का रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।’’ असम के भाजपा सांसद भी चौधरी की बात का विरोध करते दिखे। इस मुद्दे पर कांग्रेस और द्रमुक के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने भी शून्यकाल में कहा कि पूर्वोत्तर, खासतौर पर असम और त्रिपुरा जल रहे हैं। इस पर गृहमंत्री को बयान देना चाहिए। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी सदन से वाकआउट किया। 

प्रमुख खबरें

UP में 1 April से हर Egg पर लिखनी होगी Expiry Date, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Maruti Suzuki का SUV प्लान: CEO बोले- बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 7 नए मॉडल लाएंगे

भारत में Youth Unemployment पर Report की खतरे की घंटी, 40% Graduates के पास नहीं Job

Assam Elections: खुद मैदान में उतरे AIUDF चीफ Badruddin Ajmal, बिन्नाकंडी से लड़ेंगे चुनाव