J&K में BDC चुनाव का बहिष्कार करेगी कांग्रेस, बोली- प्रशासन के उदासीन रवैये का करेगी विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

जम्मू। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने अपने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। राज्य कांग्रेस प्रमुख जी. ए. मीर ने कहा कि राज्य प्रशासन का ‘‘उदासीन’’ रवैया और घाटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की हिरासत के विरोध में यह कदम उठाया गया है। जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव 24 अक्टूबर को होने वाले हैं।

केन्द्र सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद पहली बार यहां चुनाव हो रहे हैं। मीर ने यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में विश्वास रखती है और कभी किसी चुनाव से पीछे नहीं हटी। लेकिन आज, हम राज्य प्रशासन के उदासीन रवैये और घाटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में रखे जाने के कारण बीडीसी चुनाव ना लड़ने का निर्णय लेने को मजबूर हैं।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश