राजद से गठबंधन टूटने के बाद बिहार में संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

पटना|  हाल में संपन्न बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में अपनी पुरानी सहयोगी लालू प्रसाद की पार्टी राजद के ‘‘दरकिनार’’ कर दिए जाने के अनुभव से सबक लेते हुए हुए कांग्रेस ने बुधवार को जोर देकर कहा कि वह प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालांकि यह हमारे शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है कि वह राजद के साथ भविष्य के किसी भी पुनर्गठन पर विचार करे। तारिक अनवर ने शराबबंदी की ‘‘विफलता’’ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: कीर्ति आजाद, अशोक तंवर और पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल

उन्होंने 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि गांधीवादी होने के नाते कांग्रेस पूर्णशराबबंदी की पक्षधर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को अब आबकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है जबकि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोग संपत्ति अर्जित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर