By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021
भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सात जुलाई से विरोध प्रदर्शन करेगी। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई। पेट्रोल की कीमत पर हाल में 36 पैसे की वृद्धि के बाद भुवनेश्वर में इसकी कीमत 100.1 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई, भुवनेश्वर में ऐसा पहली बार हुआ है। मेरा मानना है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को इसका पूरा श्रेय जाता है।