कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वास्थ्य आग्रह को बताया नौटंकी भरा इवेंट

By दिनेश शुक्ल | Apr 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य आग्रह को नौटंकी भरा इवेंट बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना महामारी के इस विकट,भीषण संकटकाल में जनता को भगवान भरोसे छोड़, चुनौतियों का सामना करने की बजाय, ज़मीनी मैदान छोडक़र मिंटो हॉल में 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ गये?

इसे भी पढ़ें: नशे में धुत भाजपा नेत्री के बेटे ने कार से मारी लोगों को टक्कर, इंदौर में मामला दर्ज

कांग्रेस नेता ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर, पूरी सरकारी मशीनरी को ठप कर, शिवराज जी ने इस स्वास्थ्य आग्रह के मंच का उपयोग सिर्फ अपनी कई दिन पुरानी घोषणाओं को फिर से करने के लिए किया? बड़ा शर्मनाक है कि एक वर्ष बाद भी शिवराज जी समाधान की बजाय सुझाव माँग रहे हैं? उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की दर पहले ही कम हो चुकी है, चेस्ट स्कैन की दर पहले ही कम हो चुकी है, छत्तीसगढ़ की बसों को बैन करने का निर्णय हो चुका है, बेड बढ़ाने की बात पहले ही की जा चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी सारी पुरानी घोषणाओं को इकट्ठा कर इस स्वास्थ्य आग्रह के मंच से वापस उन्हीं घोषणाओं का दोहरा दिया?

इसे भी पढ़ें: पहले अपने मंत्रियों को मास्क पहनना सिखाएं मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज

नरेन्द्र सलूजा ने मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि शायद 24 घंटे का यह स्वास्थ्य आग्रह प्रदेश के घोषणा वीर मुख्यमंत्री द्वारा अपनी पुरानी घोषणाओं को फिर से करने के लिए ही किया गया था, क्योंकि इस स्वास्थ्य आग्रह से प्रदेश को कोई लाभ नहीं हुआ। इस कोरोना महामारी में कोरोना पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं हुए, यह सिर्फ एक इवेंट बनकर रह गया? बेहतर होता कि अपनी पुरानी घोषणाओं को मुख्यमंत्री जी ऐसे ही दोहरा देते ताकि प्रदेश के खजाने पर इस स्वास्थ्य आग्रह से पड़ा लाखों रुपये का खर्च बच जाता और इन लाखों रुपये से कई गरीबों का मुफ़्त इलाज हो जाता लेकिन एक नौटंकी भरा इवेंट आयोजित कर, लाखों रुपये खर्च कर शिवराज सिंह जी ने यह बता दिया कि उनमें कोई संवेदनशीलता बची नहीं है और उनकी प्रचार की भूख अभी भी समाप्त नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े