केरल अंतर्कलह को समाप्त करने के लिए होंगे बड़े बदलाव, राहुल के दौरे के बाद फेरबदल की संभावना

By अनुराग गुप्ता | Sep 29, 2021

तिरुवनंतपुरम। पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अंतर्कलह का सामना कर ही रही थी कि केरल में विवाद खड़ा हो गया। आपको बता दें कि पूर्व केपीसीसी प्रमुख वीएम सुधीरन ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद केपीसीसी अध्यक्ष के. सुधाकरण ने उनकी शिकायतें सुनने की बातें कही थी। क्योंकि पार्टी नहीं चाहती है कि वीएम सुधीरन पद छोड़ें। 

खुद को अकेला महसूस कर रहे वरिष्ठ नेता 

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी और रमेश चेन्नीथला खुल को दरकिनार महसूस कर रहे हैं और प्रदेश इकाई में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन समेत एक नए पावर सेंटर का उदय हुआ है। इसीलिए ओमन चांडी और रमेश चेन्नीथला ने खुले तौर पर नए नेतृत्व की आलोचना की।कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी इकाई में चल रहे मतभेदों को समाप्त करने के लिए किसी भी दूत को नहीं भेजा है। क्योंकि पार्टी चाहती है कि राज्य नेतृत्व मामले को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाए।केरल कांग्रेस में पहले चेन्नीथला और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का बोलबाला रहा है और जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के प्रमुखों की नियुक्तियों हुईं। जिसमें इन नेताओं को दरकिनार कर तीनों नेताओं ने प्रदेश इकाई पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसी बात से चेन्नीथला और ओमन चांडी नाराज चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के हुए कन्हैया और जिग्नेश, वेणुगोपाल ने युवा नेता को बताया अभिव्यक्ति की आजादी का प्रतीक 

अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नीथला और ओमन चांडी ने जिन नेताओं को सुधाकरण और सतीसन की धुन पर नाचने वाला बताया, उन नेताओं ने एआईसीसी महासचिव तारिक अनवर से संपर्क साधा और अपनी बात रखी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तारिक अनवर ने कहा कि पार्टी में फिर से बदलाव करने का सवाल ही नहीं है। सुधाकरण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उचित महत्व के साथ विचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, असंतुष्ट नेताओं को यह लगता है कि आलाकमान तक अब उनकी पहुंच नहीं है और तो और वो राहुल गांधी से भी नहीं मिल पा रहे हैं। जो इन दिनों केसी वेणुगोपाल से राय मशवरा कर ही निर्णय लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी ने चारमीनार को बताया अपने अब्बा की इमारत, मोदी-योगी और राहुल को लेकर कही ये बात 

केरल दौरे पर राहुल गांधी

इस बीच सुधाकरन और सतीसन केपीसीसी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर आलाकमान के साथ चर्चा के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचने वाले थे लेकिन यात्रा स्थगित कर दी गई। वहीं राहुल गांधी बुधवार को केरल दौरे पर चले गए और तारिक अनवर दिल्ली में नहीं हैं और 2 अक्टूबर को वापस लौटेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में नेता दूसरे सप्ताह में ही दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान