कांग्रेस भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार पटेल को किया बदनाम: भाजपा

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सीडब्ल्यूसी की बैठक सरदार पटेल को लेकर सवाल खड़ा किया। जिसका महज एक ही उद्देश्य था कि राहुल गांधी को पुन: पार्टी के अध्यक्ष के रूप में स्थापित करना। उन्होंने बैठक में हाथ खड़े होकर लोगों से पूछा कि कौन लोग हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोहन भागवत ने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी पर जताई चिंता और 370 का भी किया जिक्र, बोले- पहले भेदभाव होता था 

क्या CWC से निकाला जाएगा तारिक कारा ?उन्होंने कहा कि भाजपा यह जानना चाहती है कि क्या इस प्रकार के शब्दों के लिए तारिक हामिद कारा जी को सीडब्ल्यूसी से निकाला जाएगा ? हम यह जानना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले किस प्रकार से वीर सावरकर जी के लिए भ्रम फैलाने का काम किया गया। इससे यह स्पष्ट होती है कि अपने परिवार को ऊपर रखने के लिए सुभाष चंद्र बोस हो, चाहे वीर सावरकर हो, चाहे सरदार पटेल हो किसी को भी अपमानित करना हो। किसी के बारे में भ्रम फैलाना हो, कांग्रेस कुछ भी कर सकती है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन