'20 वर्षों से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश में कांग्रेस', Amit Shah बोले- मतदाताओं को मोदी पर भरोसा

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज अपने बिहार दौरे के दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार से बचने के लिए परिवारवादी दल एक साथ हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कांग्रेस की ओर से कोशिश हो रही है। लेकिन मतदाताओं का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। बिहार के महागठबंधन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। 

नीतीश पर वार

अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की भूमि जय प्रकाश की भूमि है...जहां से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू आपको शर्म आनी चाहिए कि 20 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और अरविंद केजरीवाल के साथ बैठकर आप सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘महागठबंधन’ (जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन) सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'बिहार बदलाव और शांति की भूमि', नीतीश पर अमित शाह का निशाना, बोले- पीएम मोदी की वजह से पलटू राम बने सीएम

लालू यादव को बेवकूफ बना रहे 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि क्या बार-बार घर बदलने वाले नेता पर भरोसा किया जा सकता है? क्या ऐसे आदमी के हाथ में बिहार की बागडोर दी जानी चाहिए? वह भी यह जानता है। इसीलिए वह देश का पीएम बनने के लिए कांग्रेस के घर के सामने बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वह पीएम नहीं बनना चाहते, वह इस उम्र में सिर्फ लालू यादव को बेवकूफ बना रहे हैं। वह यहीं बिहार में रहना चाहते हैं और उन्होंने भाजपा के सभी प्रतिद्वंद्वियों को इकट्ठा किया है...ये 20 पार्टियां वे हैं जिन्होंने 2004-2014 तक 20 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त रहे। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध