मोदी को पराजित करने के लिये अब तंत्र मंत्र का सहारा ले रही है कांग्रेस: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली में कालसर्प योग होने तथा उनके एक महिला से हारने की संभावना संबंधी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री को घेरने में नाकामयाब रहने के बाद कांग्रेस अब तंत्र मंत्र का सहारा ले रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत का बयान खुद ही इस बात का खुलासा कर रहा है कि प्रधानमंत्री को घेरने के षड्यंत्र में विफल होने के बाद कांग्रेस अब उनके खिलाफ तंत्रमंत्र का सहारा ले रही है। 

रावत के हाल में हल्द्वानी में दिये उस बयान पर भसीन प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी की कुंडली में कालसर्प योग है और वे एक महिला से चुनाव हार जाएंगे। रावत ने यह भी कहा कि मोदी ईश्वर से प्रार्थना करें कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव न लड़ें। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का यह बयान उसकी गहरी निराशा, सत्ता पाने की छटपटाहट और गिरी हुई सोच का प्रतीक है। इससे कांग्रेस नेताओं में मोदी जी को लेकर बैठा खौफ़ साफ़ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दल चाहे कोई भी प्रपंच कर लें लेकिन जनता का आशीर्वाद मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि मोदी सत्य की राह पर चल रहे हैं और ईश्वर सत्य की विजय चाहता है।

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान