Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान

By अनन्या मिश्रा | Sep 18, 2026

हिंदू धर्म में गणपति बप्पा की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। शुभ और मांगलिक कार्यों में भगवान गणेश की पूजा करने से कोई विघ्न बाधा नहीं आती है। वहीं शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हिंदू धर्म और पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान गणपति की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गणपति बप्पा की पीठ के दर्शन क्यों नहीं करने चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Solar Eclipse में जन्म लेने पर क्या लगता है कोई दोष, ज्योतिषीय मान्यता और वैज्ञानिक सच

माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति जाने-अंजाने में गणपति बप्पा की पीठ के दर्शन करता है, तो उस जातक को अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और घर में सुख-सौभाग्य नहीं होता है। इसलिए इस स्थिति में बप्पा से क्षमा मांगनी चाहिए।

जानें गणेश जी के दर्शन का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश के दर्शन करने मात्र से जातक के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृ्द्धि का आगमन होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

जानें मूर्ति स्थापना के नियम

भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि दीवार से मूर्ति सटी न हो। ऐसा इसलिए जिससे कि कोई भी भूलकर गणेश जी की पीठ के दर्शन न कर सके।

वास्तु के मुताबिक भगवान गणेश की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। मूर्ति का मुख हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। इस दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और परिवार के सभी लोगों पर बप्पा की कृपा बनी रहती है।

वहीं एक बात का खास ध्यान रखें कि भगवान गणेश की मूर्ति को सीधे तौर पर जमीन पर नहीं रहना चाहिए। वहीं मूर्ति को हमेशा किसी चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर स्थापित करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

FSSAI ने Nestle India के 3 बेबी फूड प्रोडक्ट्स पर शुरू की कानूनी कार्रवाई

Tata Sons पर RBI के फैसले का Shapoor Mistry ने किया स्वागत, लिस्टिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: धर्म सिर्फ Old Age के लिए नहीं, Life की शुरुआत से अंत तक का आधार है

Nagoya Asian Games: 501 भारतीय खिलाड़ियों की नजर Hangzhou का रिकॉर्ड तोड़ने पर