'पूरे देश में कांग्रेस की विदाई की बज रही शहनाई', हिमाचल CM बोले- बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले

By अनुराग गुप्ता | Jun 03, 2022

शिमला। हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला के जालोग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो गई है। 

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक दौर था वो अब नहीं है। पूरे देश से वह खत्म हो गई है, हम उसको क्यों ढूंढ रहे हैं? जिसका भविष्य पूरे राष्ट्र से समाप्त हो गया, दुनिया से समाप्त हो गया। जिसके राष्ट्रीय नेता जमानत पर हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए, वहां पर 400 से ज्यादा सीटें हैं और सिर्फ 2 सीटें बची है।

इसी बीच मुख्यमंत्री ठाकुर ने परोक्ष तौर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद यहां पर एक नौजवान आएंगे और वो कहेंगे। लोकतंत्र है उनको भी अपनी बात कहनी है। हमें उनसे और उनके परिवार से कोई आपत्ति नहीं है, न ही उनकी पार्टी से है। जब पार्टी बची ही नहीं है, उसका दोष हमको मत दीजिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उनकी विदाई की शहनाई बज रही है। उनको बस कहना बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं: कांग्रेस 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकुर ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलोग में 14 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण किया। इसके जरिए क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु सुन्नी में एसडीएम कार्यालय और ग्राम पंचायत ओगली के जलोग में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन