संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी मुद्दे पर चर्चा चाहती है Congress, सर्वदलीय बैठक में उठाई मांग

By एकता | Nov 24, 2024

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस ने अडानी समूह पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा की मांग की है। इसके अलावा पार्टी ने मणिपुर मुद्दे, उत्तर भारत में प्रदूषण और रेल दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की मांग की है। बता दें, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गौरव गोगोई के अलावा टी शिवा, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Jama Masjid का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, 10 लोगों को हिरासत में लिया

राज्यसभा सदस्य ने आगे कहा कि उन्होंने सोमवार को संसद की बैठक में उत्तर भारत में गंभीर वायु प्रदूषण, नियंत्रण से बाहर हुई मणिपुर की स्थिति और रेल दुर्घटनाओं जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा, 'हमने मणिपुर का मुद्दा उठाने को कहा है। मणिपुर में बलात्कार, हत्याएं हो रही हैं और कानून-व्यवस्था नहीं है। देश में बेरोजगारी है। सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। सेना की वापसी का मुद्दा संसद में उठाया जाना चाहिए। मुझे इस बात की भी चिंता है कि उत्तर भारत में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।' बता दें, शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

सीमा 25,000 रुपये किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने EPFO ​​वेतन सीमा से जुड़ी याचिका बंद की

हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे...बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार के बैकआउट करने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Gujarat के Amreli में आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने 5 साल की बेटी की हत्या कर खुदकुशी की

Nandigram Bypoll में बड़ा Twist: सुवेंदु से मुलाकात के बाद TMC Candidate ने वापस लिया नामांकन, ममता ने कांग्रेस को दिया समर्थन