'युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है कांग्रेस' Amit Shah का बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Oct 04, 2024

दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी के बाद 5,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद की, जिसे राष्ट्रीय राजधानी में अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं का भंडाफोड़ कहा जा रहा है। नशीली दवाओं के भंडाफोड़ के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। भाजपा ने लगाया कि ड्रग कारोबार से जुड़े 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा अपने राजनीतिक रसूख से युवाओं को ड्रग्स के दलदल में झोंकने का जो पाप किया जाना था, उन इरादों को मोदी सरकार कभी पूरा नहीं होने देगी। हमारी सरकार, ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर 'नशामुक्त भारत' बनाने के लिए संकल्पित है। भाजपा प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने देश को बर्बाद करने में शामिल मादक पदार्थ तस्करों से कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और मुख्य विपक्षी पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या मादक पदार्थों के पैसे का इस्तेमाल कांग्रेस अपने प्रचार में कर रही है और क्या पार्टी का, कथित सरगना तुषार गोयल के साथ संबंध कारोबार तक भी है? 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Delhi में ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया Congress नेता, BJP ने पूछा 'मोहब्बत की दुकान' में और क्या क्या है?

त्रिवेदी ने दावा किया कि गोयल की न केवल के सी वेणुगोपाल और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें हैं बल्कि उनके पास हुड्डा का मोबाइल नंबर भी है। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने मीडिया के समक्ष दिल्ली युवा कांग्रेस के आरटीआई सेल के प्रमुख के रूप में गोयल की नियुक्ति का पत्र पढ़ा और दावा किया कि इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भी उल्लेख है।

प्रमुख खबरें

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन

कोरिया से वियतनाम, अफगानिस्तान से ईरान...किसी मोड़ पे हारा, किसी मोड़ पे जीत गया, अमेरिका के युद्धनीति वाले इतिहास का एक और दौड़ बीत गया?