कांग्रेस ने देश को कमजोर किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है : तापिर गाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद तापिर गाव ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया तथा उसे पूर्वोत्तर, जम्मू कश्मीर तथा पंजाब में उग्रवाद के लिये जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अरुणाचल प्रदेश के सांसद गाव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदन में दिये भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि आज दो भारत नहीं, तीन भारत हैं जिसमें एक अक्साई चिन है जिसे नेहरू (प्रथम प्रधानमंत्री) ने चीन को दे दिया, एक पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) है जिसे पाकिस्तान को दे दिया गया तथा एक तीसरा भारत यह है जहां हम खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने कोविड-19 महामारी से जंग में अधिक वैश्विक सहयोग का आह्वान किया

गाव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। तापिर गाव ने कोरोना वायरस से निपटने में सरकार की योजनाओं और देश के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार