आजादी के बाद से ही गरीबी हटाने के नाम पर देश से धोखा करती रही कांग्रेस: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

चतरा। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश गरीबी मुक्त तभी हो सकता है जब यह वास्तव में कांग्रेस मुक्त होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने यहां चतरा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के पक्ष में आयोजित सभा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से ही गरीबी हटाने के नाम पर देश की गरीब जनता के साथ धोखा करती रही है। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के बालाकोट स्थित ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की गई तो दुनिया भर के देशों ने भारत का समर्थन किया लेकिन यहां के विपक्षी नेताओं को देश की सेनाओं का यह शौर्य अच्छा नहीं लगा और वह मारे गये आतंकवादियों का प्रमाण मांगने लगे।

उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश का निर्माण हुआ तो विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी नेतत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी लेकिन आज वही कांग्रेस देश हित के मामलों में भी सरकार और देश के साथ नहीं खड़ी हो पा रही है। इससे पूर्व हुसैनाबाद में पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद वीडी राम के समर्थन में आयोजित सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश में नक्सलवाद और आतंकवाद पर कड़ी नकेल कसी है। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से सरकार बनने पर 2023 तक देश से नक्सलवाद को समूल नष्ट कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के चाहने पर भी हम देशद्रोह का कानून खत्म नहीं होने देंगे: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि नक्सली देश के विकास में बाधक बन रहे हैं लेकिन भाजपा इस बाधा को हर हाल में दूर कर के रहेगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की भाजपा सरकार ने यहां से नक्सलवाद लगभग समाप्त कर दिया है और जो कुछ स्थानों पर शेष रह गया है उसे भी अगले कुछ माह में समाप्त कर दिया जायेगा। सिंह ने कहा कि देश के विकास के रास्ते में जो भी नक्सली या आतंकी आयेगा उसे कुचल दिया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सत्ता की लालच में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बेमेल गठजोड़ किया है।

प्रमुख खबरें

Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे पवन

Cheteshwar Pujara की युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को सलाह, मौका मिले तो Test Cricket जरूर खेलना

BJP शपथ ग्रहण से पहले Kolkata High-Alert पर, Brigade Ground में 4000 पुलिसकर्मियों का पहरा

Summer Vacation में बच्चों को फोन से रखें दूर, ये Creative DIY Ideas खत्म करेंगे आपकी टेंशन