आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस अब भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का आरोप लगा रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस अब भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का झूठा आरोप लगा रही है। सिंह ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दो रैलियों को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने वर्ष 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल को ‘भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय’ करार देते हुए कहा, ‘‘आपातकाल के दौरान मेरे जैसे लाखों नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। मुझे ढाई माह तक बैरक में तनहा रखा गया और मैंने 16 माह जेल में बिताए थे।’’ उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का झूठा आरोप लगा रही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही थी तो कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में सरकार बनाना कैसे संभव हुआ।

राजनाथ ने कहा, ‘‘मैं रक्षा मंत्री होने के नाते वादा करता हूं कि देश को नहीं झुकने दूंगा, अब सबसे मजबूत युद्धक विमान का इंजन भारत में बनेगा, भारत तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी के वर्ष 2014 में सत्ता में आने से पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया तो हर भारतीय को गर्व महसूस हुआ क्योंकि देश के लिए यह एक सम्मान की बात है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल निकासी और दुनिया के कई देशों को भारत द्वारा कोविड-19 टीका मुहैया कराने का भी जिक्र किया।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा