Madhya Pradesh में भी Bajrang Dal पर बैन लगाएगी कांग्रेस? Digvijay Singh ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हिंदुत्व को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। हाल फिलहाल में हिंदू राष्ट्र को लेकर कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया था। इन सबके बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी बजरंग दल को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया था कि क्या मध्यप्रदेश में भी अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो बजरंग दल पर पाबंदी की बात की जाएगी? इससे दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो बजरंग दल पर किसी भी तरह का बैन नहीं लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi के खिलाफ दर्ज FIR पर बोले Robert Vadra, हम डरने वाले नहीं, हम और मजबूत होंगे

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम बजरगंज दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे (अगर हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते हैं) क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात की थी जिसके बाद वहां चुनावी प्रचार में जबरदस्त तरीके से धार देखने को मिला था। दिग्विजय सिंह संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व को लेकर भी अपनी बात कही उन्होंने कहा कि हिंदुत्व शब्द को सावरकर न ही गढ़ा था। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है इसका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh; CM Shivraj का Congress पर निशाना, बोले- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जो लोग भी संविधान की शपथ लेकर हिंदुत्व की बात करते हैं उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ का भी बताव किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के बयान को गलत तरीके से लिया गया है। हालांकि, दिग्विजय सिंह अब कमल नाथ के मुकाबले बिल्कुल अलग राग अलाप रहे हैं। उन्होंने जाहिर तौर पर हिंदू राष्ट्र संबंधी टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग मेरे और कमलनाथ जी के बीच में विवाद कराना चाहते हैं, लेकिन हम चार दशक से साथ काम कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant का बयान, मैदान पर रहने से खुशी मिलती है और निरंतरता पर है फोकस

नेपाल के नए पीएम Balen Shah का पहला भारत दौरा, PM Modi के साथ बैठक में खुल सकते हैं कई रास्ते

Chalet Hotels अगले तीन साल में 3500 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Tiger Shroff ने Global Peace Honours 2026 में किया परफॉर्म, फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर उतरे