UP में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगियों के खाते में 63 सीटें

By अंकित सिंह | Feb 21, 2024

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों ओर से आज आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में मिलकर साथ लड़ेंगे। यह इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी खबर है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर सपा और अन्य दलों के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: INDI गठबंधन को एक और बड़ा झटका, UP में अलग हुए कांग्रेस और सपा के रास्ते!

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को संकेत दिया कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन पटरी पर है और औपचारिक घोषणा बहुत जल्द होगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सबसे पुरानी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत पर कहा अंत भला तो सब भला। हां, गठबंधन होगा। कोई संघर्ष नहीं है। जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा और स्पष्ट हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जितने हम चुनाव लड़ सकते हैं। अधिकतम। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में महंगाई पर रोक की तैयारी, राशन की दुकानों पर 30 रुपये किलो मिलेगा बढ़िया Rice

सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर जाता, राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार- लोकतंत्र में सरकार बदलना हमारा अधिकार

Palakkad Mob Lynching मामले में 7 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Supreme Court पहुंचा गर्भवती पत्रकार से बदसलूकी का मामला, Rahul Gandhi के खिलाफ सुनवाई तय