बेरोजगारी के मुद्दो को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी करेगें शंखनाद

By दिनेश शुक्ल | Sep 03, 2020

भोपाल। उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कांग्रेस ने अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। युवा मतदाताओं से संबंधित मुद्दे उठाने और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस पूरे देश में अभियान चला रही है। आगामी उपचुनाव के मद्देनजर इस अभियान की शुरुआत करने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी मध्य प्रदेश की दौरे पर आ रहे हैं। श्रीनिवास बीवी 4 सितंबर शुक्रवार को भोपाल पहुँचेंगे। मध्य प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान वो राजधानी भोपाल पहुंचकर मीडिया से रूबरू होंगे और फिर रायसेन जिले से चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। रायसेन जिले की सांची में उपचुनाव होना है। वही मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस उनके कार्यक्रम को सफल बनाने तैयारियों में जुट गई है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter