अपने दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बाहर करेगी कांग्रेस, निलंबन की सिफारिश पर एक ने कहा- गुडलक

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पार्टी से निकाले जा सकते हैं। कांग्रेस की अनुशासन कमेटी की आज बैठक हुई है। ये मीटिंग एके एंटनी की अध्यक्षता में की गई है। कमेटी ने सोनिया गांधी से सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को दो साल के लिए पार्टी से निकालने की सिफारिश की है। सस्पेंशन पर सोनिया गांधी जल्द फैसला करेंगी। जाखड़ और थॉमस पर पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप लगा है।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक के मन में आखिर क्या है ? इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर कर आलाकमान को दिया अल्टीमेटम ! बोले- मैं अभी कांग्रेस में हूं

सुनील जाखड़ को अपने खिलाफ एक्शन की आशंका भी थी। इसलिए आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट करके आलाकमान पर हमला बोला था। जाखड़ ने लिखा था- आज, सर कलम होंगे उनके, जिनमें अभी ज़मीर बाकी है !  यानी कहीं न कहीं उन्होंने अपना ही जिक्र किया था कि आज उनके ऊपर गाज गिर सकती है। 

प्रमुख खबरें

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति