Telangana में सरकार में आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी कांग्रेस: सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

हैदराबाद। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करेगी। सुक्खू ने यहां कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार मानवीय पहल के साथ हिमाचल के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस के तहत लाई है।

इसे भी पढ़ें: Odisha में दिन के समय गर्मी का प्रकोप जारी, बाद में आंधी की मार

उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बताया है कि राज्य में पार्टी सत्ता में आई तो ओपीएस को लागू किया जाएगा। सुक्खू ने कहा, ‘‘जिस तरह हमने हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को लागू किया, उसी तरह आने वाले समय में हम तेलंगाना में भी सत्ता में आने पर इसे लागू करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा