अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस, अजय माकन बोले- हम किसी दबाव में नहीं आएंगे

By अंकित सिंह | Aug 03, 2022

प्रवर्तन निदेशालय ने आज नेशनल हेराल्ड कार्यालय में यंग इंडिया के दफ्तर को सील कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के घरों के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी कर दिए गए हैं। अब ईडी के एक्शन पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस का दावा है कि उसके मुख्यालय को सोनिया गांधी के घर को और राहुल गांधी के घर को पूरी तरीके से घेर लिया गया है। कांग्रेस के अजय माकन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 5 तारीख को कांग्रेस पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करने वाली थी। सरकार इस प्रदर्शन से डर गई है और यही कारण है कि आज डीसीपी की ओर से हमें यह प्रदर्शन रद्द करने के लिए कहा गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। सरकार चाहे कुछ भी कर ले, हम दबाव में नहीं आएंगे। हम प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ममता कैबिनेट का हुआ विस्तार, 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ, बाबुल सुप्रियो भी शामिल

वहीं, अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से। नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है। पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएँगे।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार