बांग्लादेशी मुसलमानों को कांग्रेस नहीं दे पाएगी आपकी आधी सम्पतिः योगी आदित्यनाथ

By अजय कुमार | May 21, 2024

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मई को बलरामपुर में आयोजित जनसभा में सपा-कांग्रेस गठबंधन दल पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के कारनामों को देखो, इनसे पूछा गया कि गरीबी कैसे एक झटके में खत्म करेंगे, तो बोले कि विरासत टैक्स लगा कर। आपकी आधी संपत्ति हड़पकर बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों को देने का काम करेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की बात नहीं है, भाजपा ऐसा करने नहीं देगी। औरंगजेब की कहानी सुनाते हुए योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग औरंगजेब का जजिया टैक्स लगाना चाहते है। कहा कि औरंगजेब इतना आतताई था कि कोई मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। उसने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर तोड़ा। हमेशा उसने हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया। लगता है कि सपा और कांग्रेस के लोगों में औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है। देश हमारा है।

प्रमुख खबरें

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण