विभाजनकारी ताकतों को सफल नहीं होने देगी कांग्रेस: रेवंत रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस उन लोगों को नहीं बख्शेगी जो विभाजनकारी एजेंडे के साथ चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। रमजान के मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र कोडंगल में आयोजित इफ्तार में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, “कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए इस देश में लोगों को बांटकर राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव जीतना गलत नहीं है। लेकिन, कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। यह गलत है। कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जी (कांग्रेस अध्यक्ष) या आपका भाई रेवंत रेड्डी उन्हें सफल नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री