कांग्रेस MP सरकार के काम में बेवजह दखल नहीं देगी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में गोहत्या और मवेशियों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाए जाने पर शनिवार को कहा कि कानून-व्यवस्था का विषय प्रदेश सरकार का अधिकारक्षेत्र में आता है और वहां की सरकार के कामकाज में वह ‘बेवजह दखल’ नहीं देगी। पार्टी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी और किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी UP में कांग्रेस को बचाएंगी या दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा को ?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘कानून व्यवस्था एक ऐसा विषय है जिस पर मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का फैसला होता है। कमलनाथ ने स्पष्ट किया है कि कानून अपना काम करेगा तथा किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी और किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानून-व्यवस्था को कानून-व्यवस्था के नजरिए से ही देखती है। यह मुद्दा कमलनाथ जी के अधिकार क्षेत्र में आता है जो एक संजीदा और सक्षम नेता हैं। हमें उनके विवेक पर छोड़ा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने बंगाल CM पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप तो ममता ने PM को बताया मिस्टर मैड्डी

सुरजेवाला ने कहा, ‘हम बिना वजह राज्य सरकार के मामले में दखल नहीं देंगे। यह कांग्रेस की कार्यशैली नहीं हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं हो और कोई दोषी छोड़ा नहीं जाए।’

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress