कांग्रेस वाराणसी में 6 जनवरी को करेगी मैराथन का आयोजन, 10 हजार लड़कियों के भाग लेने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में होनी है, जिसके लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस, सभी बड़ी पार्टियों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपने पार्टी के चुनावी एजेंडा का जोर-शोर से प्रचार कर रहे है। 21वीं शताब्दी में ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी राजनीतिक दल भरपूर प्रयोग कर रहे है। इसी क्रम में ट्विटर पर हैशटैग "मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं" हैशटैग काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसका असर अब वाराणसी में भी दिखने लगा है। यह सर्वज्ञात है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश की महिलाओं के मुद्दे के एजेंडा के साथ चुनाव लड़ रही हैं, उन्हे इससे काफी उम्मीदें भी है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के आह्वान पर 10 हजार युवतियों ने मैराथन में लिया हिस्सा, योगी सरकार ने नहीं दी थी इजाजत

अपनी पार्टी के इस एजेंडे का प्रसार करने के लिए वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 जनवरी को महिला मैराथन का आयोजन कर रही है। 7 किलोमीटर लंबी यह मैराथन बीएचयू सिंह द्वार से शुरू होगी और रविंद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम स्थल, भेलूपुर थाना और कमच्छा के रास्ते शहीद उद्यान पर समाप्त होगी। कांग्रेस के इस चुनावी दौड़ में करीब 10 हजार लड़कियों के भाग लेने की उम्मीद है। "मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं" के थीम पर आयोजित इस मैराथन में कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय राय भी सम्मिलित होंगे। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में कांग्रेस की महिला मैराथन में लड़कियों की उमड़ी भीड़, मचा हंगामा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में भाग लेने की जानकारी का पुस्तीकरण अभी नहीं हुआ है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं की पढ़ाई, नौकरी, मजदूर एवं दलित और शोषण से दबी-कुचली औरतों को बढ़ावा देने और उनके विकास को अपने चुनावी एजेंडे में मुख्यता दी है, कांग्रेस पार्टी को अपने इस मैराथन आयोजन से काफी उम्मीदें है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Eric Dane की बीमारी और आर्थिक तंगी में मसीहा बने थे Johnny Depp

US Chamber of Commerce ने फैसले का किया स्वागत, कहा- Trump Tariff से व्यापार को नुकसान हुआ

वह मुझे कभी रिश्ते का बोझ महसूस नहीं होने देते, पति Mathias Boe पर Taapsee Pannu का खुलासा

Andhra Pradesh का AI Mission, दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर 7 अहम समझौते