भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें फैसला किया गया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने के लिए पार्टी अगले सप्ताह से तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी। इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान, विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला, पवन कुमार बंसल और कई अन्य नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अच्छे दिन की लूट ने भारतीय नागरिकों का बजट बिगाड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में जल्द ही पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोला जायेगा: सिसोदिया

सुरजेवाला के अनुसार, इस अभियान के तीसरे चरण में सात अप्रैल को कांग्रेस और उसके विभिन्न संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य मुख्यालयों पर धरना देंगे और मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। हमारी मांग है कि ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस महंगाई विरोधी अभियान में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। सदस्यता अभियान के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘इसको लेकर बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया दिखी है। सदस्यता अभियान चल रहा है, इसलिए अभी संख्या बता पाना मुश्किल है।

प्रमुख खबरें

असम में भयावह हुई Flood Situation, Suvendu Adhikari ने किया 10 करोड़ की मदद का ऐलान

Jantar Mantar Season 2 का आगाज़, CJP Founder Abhijit Dipke बोले- सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए फिर होगा प्रोटेस्ट

संसदीय लोकतंत्र का अपमान! Kiren Rijiju बोले- चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Babar Azam की दमदार वापसी, ICC Test रैंकिंग के टॉप 10 में फिर शामिल