जम्मू-कश्मीर में पार्टी में नयी जान फूंकने के लिए कांग्रेस जन संपर्क अभियान शुरू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2025

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने पूरे वर्ष हर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर जमीनी स्तर पर संगठन का आधार फिर से बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल नेताओं ने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनावों, संगठनात्मक मामलों और पार्टी को मजबूत बनाने, उसमें नया जोश भरने तथा उसका कायाकल्प करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत दर्ज की लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा क्योंकि पार्टी 32 सीटों पर चुनाव लड़ी और केवल छह सीटें ही जीत सकी जिनमें से पांच कश्मीर में और एक जम्मू में हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी