आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए, देश की सुरक्षा के लिए सरकार के साथ कांग्रेस

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

कठुआ आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारी सेना के जवानों पर यह कायरतापूर्ण हमला बेहद निंदनीय है. चिंता की बात यह है कि एक महीने में यह 5वां हमला है। कांग्रेस इन हमलों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। विपक्ष के तौर पर हम उनका ध्यान इन हमलों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। देश की सुरक्षा के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस इन आतंकवादियों को समर्थन देने के लिए तैयार है। उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। जैसा कि राहुल गांधी ने कहा, इन हमलों का समाधान सख्त कार्रवाई है, खोखले भाषण नहीं'। 

इसे भी पढ़ें: Kathua Terrorist Attack को लेकर पाकिस्तान पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- भारत के सब्र का बांध टूट न जाए और...

कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किये गए आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया जिनमें ज्यादातर विदेशी थे। वे उसी समूह का हिस्सा हैं जो बसनगढ़ हमले में शामिल थे। बसनगढ़ के पनारा गांव में 28 अप्रैल को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा प्रहरी मोहम्मद शरीफ की मौत हो गयी थी। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा