तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

हैदराबाद। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य में लगभग सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केसीआर या टीआरएस फैक्टर काम नहीं करेगा क्योंकि यह प्रधानमंत्री चुनने के लिए चुनाव होगा। रेड्डी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संसद के लिए मतदान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव या तेलंगाना राष्ट्र समिति को लेकर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सुपरस्टार रजनीकांत

उन्होंने कहा कि यह चुनाव अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए होगा और लोग निश्चित रूप से भाजपा के (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के मुकाबले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पसंद करेंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी