कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पोस्टर पर कमलनाथ को बताया अर्जुन, बीजेपी नेताओं ने ली चुटकी

By दिनेश शुक्ल | Aug 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ने कृष्ण जन्माष्टमी पर एक पोस्टर में अर्जुन के रूप में दिखाया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मध्य प्रदेश के विकास के अर्जुन माननीय कमलनाथ जी और कमलनाथ को अर्जुन के वेश में दिखाकर उनकी फोटो पर मध्य प्रदेश के अर्जुन लिखा है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर बीजेपी नेता अब इस पर चुटकी ले रहे है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार फिर लेगी बाजार से कर्ज, सत्ता सम्हालने के बाद से कर्ज लेने का सिलसिला जारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के साथ अर्जुन के रूप में दिखाते हुए उन्हें विकास का अर्जुन कहा गया है।जिस पर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पोस्टर में अर्जुन के रूप में पेश करना चर्चा का विषय बना हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर