Rahul Gandhi की ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल होंगे अमेठी, रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2023

अमेठी/रायबरेली। कांग्रेस नेता और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के वास्ते पार्टी के लगभग 1,200 कार्यकर्ता दो जनवरी को अमेठी से लोनी कटरा के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं प्रवक्ता अनिल सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का हिस्सा बनने के लिए 400 कार्यकर्ता बसों के जरिये अमेठी से लोनी कटरा जाएंगे। वहीं, भारी संख्या में कार्यकर्ता ट्रेन और निजी वाहनों के जरिये लोनी कटरा पहुंचेंगे। सिंह के मुताबिक, राहुल गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की सीमा पर अमेठी के 1,200 लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक, जबकि चार जनवरी को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक यात्रा में अमेठी के लोगों की भागीदारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR