CM Nayab Singh Saini को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, Gurugram में छात्रों के रिजल्ट पर प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले के ग्रुरुग्राम पहुंचने पर काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी हो रही है। यह विरोध प्रदर्शन उस समय हुआ, जब सैनी जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘चौपाल’ कार्यक्रम और जेनएच स्टार्टअप समिट-2026 में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय दौरे का विरोध किया, क्योंकि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। सैनी बृहस्पतिवार देर रात गुरुग्राम पहुंचे थे और उन्होंने बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास की बेटी के सगाई समारोह में हिस्सा लिया था। शुक्रवार सुबह उन्होंने सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की मासिक बैठक में लोगों की शिकायतें सुनीं।

बैठक में जिले से जुड़ी 17 शिकायतों पर चर्चा की गई।

प्रमुख खबरें

DA आदेश न मानने पर Punjab High Court का एक्शन, मुख्य सचिव पर जुर्माना और कोर्ट में तलब

Child Psychology Game: कौन कितना करीब है? इस खेल से समझें अपने बच्चे के दिल का हाल

अपमानजनक भाषा पर Delhi High Court सख्त, Nishikant Dubey केस में Mahua Moitra को समन

Samrat Choudhary ने बिहार गति प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की, तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश