आरएसएस विरोधी दुष्प्रचार के कारण कर्नाटक में भी हारेगी कांग्रेस: बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2022

हुब्बाली (कर्नाटक)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि आरएसएस विरोधी दुष्प्रचार के कारण कांग्रेस हर जगह अपनी जमीन खो रही है तथा राज्य में भी यही होगा। बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस नेता हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध में रहे इसलिए वे संगठन के विरोध में बोलते हैं लेकिन लोग आरएसएस के बारे में भली भांति जानते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने एक सप्ताह पूर्व आरएसएस को निशाना बनाते हुए सवाल उठाया था कि क्या संगठन के लोग “भारतीय मूल के हैं”, “द्रविड़” हैं या “आर्य” हैं। इस बयान पर भाजपा नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी।

राज्यसभा की चार सीट पर चुनाव के दौरान ‘क्रॉस-वोटिंग’ की आशंका के बारे में पूछे गए सवाल पर बोम्मई ने कहा, “10 जून (चुनाव में मतदान की तारीख) तक इंतजार कीजिये।” भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों को खड़ा किया है- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कन्नड़ फिल्म अभिनेता से नेता बने जग्गेश और लहर सिंह सिरोया।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का