Karnataka में कांग्रेस की पहली चुनावी गारंटी लागू, महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त कर सकती हैं यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस की पांच गारंटी में शामिल ‘शक्ति’ योजना को लागू किये जाने के बाद अब महिलाएं रविवार से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मुफ्त यात्रा सुविधा से प्रतिदिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। यह योजना, राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए आज अपराह्न एक बजे से प्रदेश की सीमा के अंदर लागू हो गई। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यहां विधानसौध की सीढ़ियों से इस योजना की शुरुआत की, जो महिलाओं एवं छात्राओं को लाभ पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जनता पर बढ़ा बोझ, अब Petrol-Diesel के लिए देनी होगी अधिक राशि, सरकार ने बढ़ाया वैट

 सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने आज शक्ति योजना को लागू किया।’’ उन्होंने पांच ‘गारंटी’ के क्रियान्वयन के सिलसिले में उनकी सरकार की निंदा करने को लेकर विपक्षपर निशाना साधा और उसपर लोगों के बीच ‘भ्रम’ पैदा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की अन्य चार चुनावी गारंटी में सभी परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली (गृहज्योति), हर परिवार की महिला प्रमुख को प्रतिमाह 2,000 रुपये की सहायता (गृहलक्ष्मी), गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार के हर सदस्य के लिए 10 किलोग्राम मुफ्त चावल (अन्न भाग्य), और बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 3,000 रुपये तथा बेरोजगार डिप्लोमाधारकों को 1,500 रुपये (युवानिधि) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला यात्री को सरकारी बस से कर्नाटक के बाहर जाना होगा तो उससे भी किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन यह सुविधा सीमावर्ती राज्यों में 20 किलोमीटर तक ही मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर