पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

By दिनेश शुक्ल | Jun 10, 2021

भोपाल। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार मूल्य वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने  शुक्रवार 11 जून 2021 देश व्यापी विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर 11 जून को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह ने समस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजा है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू चलाएंगे कोरोना जागरूकता अभियान

मंहगाई के इस दौर में प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है कोरोना कर्फ्यू व लॉक डाउन की वजह से देश एवं प्रदेश की जनता, व्यापार व्यवसाय के ठप हो जाने, आर्थिक रूप से पिछड़ जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है। जनवरी में पेट्रोल 91.46 रूपए था जो अब 104.4 रूपए से अधिक हो गया है। वहीं डीजल 81.82 रूपए था जो अब 94.16 रूपए से अधिक हो गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब जनता केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मदद की उम्मीद कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख 94 हजार करोड़ का टैक्स लगाया है जो सीधा जनता की जेब में डाका डालने जैसा है।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से बचाव और टीकाकरण पर कृषकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कमलनाथ ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि 11 जून 2021 शुक्रवार को  सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी गण अपने क्षेत्र के निकटतम पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल) की लगातार बढ़ती हुई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिसमें मूल्य वृद्धि से संबंधित  तख्तियां, बैनर, कट ऑफ बनाकर विरोध प्रदर्शन करें और भाजपा सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल कम किए जाने की मांग करे, जिससे जनता को राहत मिल सके। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अंतर्राज्यीय बस सेवा का संचालन 15 जून तक रहेगा स्थगित

उक्त प्रदर्शन में स्थानीय समस्त विधायक गण पूर्व विधायक, ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवादल, शहर कांग्रेस,आई टी सेल, समस्त मोर्चा संगठन, के अध्यक्षगणों, कांग्रेस पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें। विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशों का पालन कर मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करें तथा कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनावे।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार