10 साल बाद शुक्र और सूर्य देव की युति, इन राशियों को मिलेगा भर-भर के पैसा, होगी तरक्की

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 11, 2024

ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मनाव जीवन और देश दुनिया में देखने को मिलता है। 12 जून को धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति से मिथुन राशि में सूर्य और शुक्र नजदीक आएंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाली है। साथ ही इन लोगों की धन-दौलत भर-भर के मिलेगी। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये भाग्यशाली राशियां।

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की युति लाभकारी सिद्ध होगी। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नई नौकरी का अवसर मिलने की उम्मीद है। भाग्य का पूरा साथ होगा। नए संबंध बनने के चांस है। जिससे आपको काफी फायदा होगा। शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अगर आप व्यावसायिक मोर्चे पर थोड़ी सी समझदारी से काम करेंगे तो मुनाफा होगा।

कुंभ राशि

शुक्र और सूर्य की युति से कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा। यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई गुड न्यूज मिल सकती है। साथ ही जीवन में सुधार आएगा और आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। वहीं जो आप ने सोच रखा है वह सभी योजनाएं सफल होगी। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी।

कन्या राशि

शुक्र और सुर्य की युति से कन्या राशि के जातकों विशेष फायदा मिलेगा। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इस दौरान आपको काम-कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। नई नौकरी का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।  इस समय आपको समय-समय पर किस्मत का साथ मिलेगा। इसके साथ ही पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी