केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु और बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर हवाई सेवा शुरू

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 16, 2026

ग्वालियर/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्तत प्रयासों से ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु तथा बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है। इस नई सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिंधिया ने कहा कि इससे ग्वालियर एवं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को प्रमुख शहरों से बेहतर एवं तेज़ आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।

बेहतर हवाई सेवा से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बल

उन्होंने कहा कि नई उड़ान सेवा से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से नागरिकों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगा।

आधुनिक एयरपोर्ट से साकार हुआ विकास का संकल्प

उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक एयरपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है और यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

प्रमुख खबरें

FIFA के महंगे Ticket ने बांटा Mexico, फैंस का सवाल- क्या ये सिर्फ अमीरों का World Cup है?

Chakrata Road Trip का बना रहे हैं Plan? इस Travel Guide को पढ़ें वरना रास्ते में होंगे परेशान

AIIMS में नर्सिंग का सपना? Entrance Exam का Admit Card जारी, जानें Exam Day के जरूरी नियम

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, भारत को हिला देगा नए PM का नाम