मेघालय-असम सीमा संघर्ष के बीच अमित शाह से मिले कोनराड संगमा, केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का किया अनुरोध

By अंकित सिंह | Nov 24, 2022

असम के साथ सीमा विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की आज मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के दौरान हाल में ही सीमा पर हुई झड़प को लेकर कोनराड संगमा ने केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। इसको लेकर गृहमंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन भी मिला है। ऐसा दावा मेघालय के मुख्यमंत्री की ओर से किया गया है। अमित शाह से मुलाकात के बाद संगमा ने कहा कि आज हमारी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई। मुकरोह में असम पुलिस के तरफ से हुई फायरिंग में 6 लोगों की जान चली गई। घटना के बारे में हमने गृह मंत्री को जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: असम-मेघालय सीमा पर क्यों भड़की हिंसा, आखिर क्या है विवाद की जड़, छह लोगों की हत्या से क्या पड़ेगा असर?

संगमा ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हमारी बैठक में, हमने इस बात पर जोर दिया कि मेघालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए और पड़ोसी राज्यों से पूर्ण समर्थन मिलना चाहिए। वहीं, एक दिन पहले असम मंत्रिमंडल ने घोषणा की थी कि वह इस हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपेगा तथा उसने राज्य पुलिस से नागरिक अशांति से निपटने के दौरान संयम से काम लेने को कहा है। वेस्ट कार्बी आंगलोग जिले में मंगलवार तड़के असम-मेघालय सीमा पर संदिग्ध रूप से अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को असम पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भड़की हिंसा में एक वन कर्मी एवं मेघालय के पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता