BJP से समर्थन वापस लेने पर बोले कोनराड संगमा, मणिपुर की स्थिति चिंताजनक, बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास खो दिया

By अंकित सिंह | Nov 18, 2024

नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 17 नवंबर को तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। शिलांग में मेघालय के सीएम और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने कहा कि मणिपुर की स्थिति बहुत चिंताजनक है। हमें पूरी उम्मीद थी कि अलग-अलग कदमों से हम समग्र स्थिति में सुधार देख पाएंगे, लेकिन दुख की बात है कि स्थिति और खराब हो गई है और एनपीपी, नेताओं, विधायकों को दृढ़ता से महसूस हुआ कि हमने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार पर विश्वास खो दिया है।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence | रह-रह के धधक रही है मणिपुर में हिंसा की आग! हो गयी कई मौतें! अमित शाह की समीक्षा बैठक, क्या समस्या का हल निकाल पाएगी सरकार?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें वह पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘अस्थिर” स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द करने के बाद शाह ने रविवार को भी मणिपुर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी