आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की समयसीमा को बढ़ाकर अगले साल मार्च तक करने पर विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2021

नयी दिल्ली।  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (एबीआरवाई) की समयसीमा को मौजूदा के 30 जून से बढ़ाकर अगले साल मार्च तक करने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय महामारी के बीच देश में नयी नियुक्तियों को प्रोत्साहन के लिए इस योजना की समयसीमा बढ़ा सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एबीआरवाई को पिछले साल दिसंबर में मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत सरकार कर्मचारियों के अनिवार्य भविष्य निधि अंशदान का भुगतान करने के अलावा दो साल के लिए नयी नियुक्तियों पर नियोक्ताओं के योगदान का भी भुगतान करती है।

इसे भी पढ़ें: नकवी की ट्विटर को सलाह, भारत में करें व्यपार पर यहां के कानून मानने पड़ेंगे

22,810 करोड़ रुपये के व्यय की इस योजना के तहत एक अक्टूबर, 2020 से 30 जून, 2021 तक नियुक्त होने वाले कर्मचारी आएंगे। सूत्रों ने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एबीआरवाई की समयसीमा को 30 जून, 2021 से बढ़ाकर मार्च, 2022 तक करने के लिए कैबिनेट प्रस्ताव को जारी करने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने कहा कि अभी तक इस योजना से 21 लाख नए नियुक्त कर्मचारियों को लाभ हुआ है। यह सरकार के 58.5 लाख के अनुमान से काफी कम है। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द