मुख्यमंत्री को बदनाम करने की चल रही साजिश, कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर ऐसा क्यो बोले उद्धव

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कथित तौर पर खराब भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह मेरी पार्टी से नहीं हैं। वह शिंदे समूह से हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है। सभी चीजें जानबूझकर की जा रही हैं। वह (एकनाथ शिंदे) मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन नहीं बने, इसलिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि एक विधायक के रूप में गायकवाड़ के कार्यों ने सभी विधायकों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के बीच जवाबदेही की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कैंटीन में खाने को लेकर कोई समस्या है, तो इसकी औपचारिक शिकायत की जा सकती है और इस पर कार्रवाई की जा सकती है। फडणवीस ने कहा, "सभी विधायकों के बारे में लोगों में यह गलत संदेश जाता है कि वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने शिक्षकों के आंदोलन पर महाराष्ट्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की

फडणवीस ने कहा कि मैं आपसे (विधानसभा अध्यक्ष राम शिंदे) विधायकों के आवास के मुद्दे पर गौर करने का अनुरोध करता हूँ। अगर कोई समस्या है, तो कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा हमला करना सही संदेश नहीं देता। यह गंभीर मुद्दा है। आप (शिंदे) और अध्यक्ष (राहुल नार्वेकर) इसका संज्ञान लें और आगे की कार्रवाई करें। शिवसेना विधायक गायकवाड़ ने कथित तौर पर मुंबई स्थित विधायकों के छात्रावास की एक कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उसने बासी खाना मिलने की शिकायत की थी।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव