76TH Constitution Day | संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाए नागरिक कर्तव्य, कहा- यही हैं मजबूत लोकतंत्र की नींव

By रेनू तिवारी | Nov 26, 2025

संविधान दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि दी, उनके विज़न और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान, 'हमें अधिकार देता है। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि नागरिक के तौर पर हमारे कुछ कर्तव्य हैं। हमें हमेशा उन कर्तव्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए'। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात की भुज कोर्ट का बड़ा फैसला! 976 ग्राम हेरोइन केस में तीन को 20 साल जेल, ड्रग्स रैकेट पर अंकुश

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के इस विचार को याद किया कि अधिकार कर्तव्यों के निर्वहन से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कर्तव्यों का निर्वहन सामाजिक और आर्थिक प्रगति का आधार है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीतियां और आज लिए गए निर्णय आने वाली पीढ़ियों के जीवन को आकार देंगे। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए वे अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें।

इसे भी पढ़ें: यह श्रृंखला गंवाने का हम पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि अगली श्रृंखला आठ महीने बाद है: जडेजा

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारा संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देता है। यह हमें अधिकारों से सशक्त बनाता है, साथ ही हमें नागरिक के रूप में हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें हमेशा पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। ये कर्तव्य एक मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं।’’ उन्होंने संविधान निर्माताओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, ‘‘उनकी दूरदर्शिता हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहती है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द