संविधान दिवस : राष्ट्रपति कोविंद ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के मौके पर लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावना पढ़ी। इसका दूरदर्शन ने सीधा प्रसारण किया और इस दौरान देश भर से लोग उनके साथ जुड़े।’’ गुजरात के केवडिया में भी एक बड़े स्क्रीन पर इसे दिखाया गया। केवडिया में पीठासीन अधिकारियों के 80वें अखिल भारतीय सम्‍मेलन के आयोजन के दौरान इसका प्रसारण हुआ। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रस्तावना पढ़ी। बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।इसके साथ ही इस अवसर पर वेबिनार, प्रदर्शनी, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ जिनका मकसद संविधान में बताए गए मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लेख करना और उसे दोहराना है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana