haryana के अंबाला में सिविल एन्क्लेव का निर्माण जल्द शुरू होगा: Anil Vij

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2023

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंबाला वायु सेना स्टेशन से सटी 20 एकड़ भूमि पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

विज ने कहा कि अंबाला छावनी में स्थापित होने वाले सिविल एन्क्लेव की ‘‘भूमि पूजा’’ 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की जायेगी। सिविल एन्क्लेव नागरिक उड्डयन इस्तेमाल के लिए आवंटित सैन्य एयरबेस का एक क्षेत्र है।

‘उड़ान’ योजना के तहत सिविल एन्क्लेव स्थापित करने के लिए भूमि अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के माध्यम से उपलब्ध हो गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विज ने कहा कि अंबाला वायु सेना स्टेशन से सटी 20 एकड़ भूमि पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Odisha: कंधमाल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, टॉप कमांडर गणेश उइके समेत 5 माओवादी ढेर

Mumbai में आवासीय इमारत में आग, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बिहार के समस्तीपुर में भाजपा सदस्य की गोली मारकर हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित

Akhilesh और Mayawati ने क्रिसमस पर्व पर बधाई और शुभकामना दी